उत्तर प्रदेशसीतापुर

कई वर्षों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिना निरीक्षण बिना डॉक्टर के नहीं किया रजिस्ट्रेशन रिनुअल

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशा अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने मानक के अनुरूप हॉस्पिटलों का निरीक्षण कर रजिस्ट्रेशन किया रेनुअल।

बताते चलें सीतापुर जनपद में नर्सिंग होम क्लीनिक पैथोलॉजी आदि के रजिस्ट्रेशन में इस बार कोई भी लापरवाही नहीं की गई है
सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों का मौके पर जा कर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अगर डॉक्टर उपस्थित नहीं मिला या कोई भी कमियां मिलीं उसका रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं किया यह कई वर्षों के बाद कार्य किया गया है कि डिप्टी सीएमओ स्वयं जाकर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इसके बाद मानक के अनुरूप पाने पर उन निजी चिकित्सालय का रजिस्ट्रेशन रिनुवल किया गया है बता दें पैथोलॉजी, क्लीनिक और हॉस्पिटल इन सभी में यह प्रक्रिया अपनाई गई है।

जब इस संबंध में डिप्टी सीएमओ मनोज देशमणी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिना जांच किए हुए कोई भी हॉस्पिटल का ना तो रजिस्ट्रेशन हुआ है और ना ही हमने किसी का रिनुवल किया है।

इस संबंध में कई अस्पताल संचालकों से भी बात की गई तो उन्होंने भी यही बात बताई कि मौके पर डॉक्टर साथ में बिल्डिंग का निरीक्षण कर तभी रजिस्ट्रेशन रिनुवल हुआ है।

जब इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर डॉ सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि हमारे नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ द्वारा सभी प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लीनिक व पैथोलॉजी का निरीक्षण करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन रिनुवल किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button