उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी का आभार जताने पूरे प्रदेश से आएंगे बाल्मीकि जी के अनुयायी : डॉ. निर्मल

आई जी पी में होगा वाल्मीकि जयंती का भब्य समारोह

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महर्षि बाल्मीकि की सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने से महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर सात अक्टूबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव समारोह का आयोजन किया है। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी , मंत्री जयबीर सिंह, सांसद डा.दिनेश शर्मा समेत कई अन्य बाल्मीकि समाज के नेता जिनमें सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि भी शामिल हैं, आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार जताने के लिए राज्य के सभी जिलों से भारी तादाद में महर्षि बाल्मीकि के अनुयायी आ रहे हैं।
डॉ. निर्मल ने बताया कि योगी सरकार की नीतियों का नतीजा है कि आज यूपी में हाथ से मैला उठाने की प्रथा पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। इतना ही नहीं इस सरकार में इस प्रथा से मुक्त लोगों के लिए कई सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है और उन्हें इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास देने के साथ ही रोजगार के तमाम कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी की नीति शुरू से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय देने और उसे रोजगार से जोडऩे की रही है। साथ ही इस समाज में स्वाभिमान पैदा करने के लिए महर्षि बाल्मीकि के नाम से अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि बाल्मीकि इंटर नेशनल एयरपोर्ट रखने के साथ ही चित्रकूट में महर्षि बाल्मीकि का संग्रहालय बनाया जा रहा है और आश्रम में साढ़े बारह फिट की बाल्मीकि जी की मूर्ति भी लगाई गई है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पिछले कुंभ के दौरान सफाई कर्मियों के पांव पखारकर यह साफ कर दिया है कि अब इस समुदाय के साथ किसी भी तरह का कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button