विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीयिनर्स संगठन, उप्र के केन्द्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने पूर्व नोटिस के अनुसार ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के निवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
लखनऊ। ऊर्जा निगमों में बिजली कर्मचारियों,संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियन्ताओं पर निजीकरण के लिए की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
राजधानी लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीयिनर्स संगठन, उप्र के केन्द्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने पूर्व नोटिस के अनुसार ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के निवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनिसर्य संगठन, उप्र के शीर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व नोटिस के अनुसार उत्पीड़न और निजीकरण के विरोध में राजधानी लखनऊ के बिजली कर्मचारी,संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियन्ता मध्याह्न 12 बजे ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंच गये। ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों के शीर्ष पदाधिकारियों से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद बिजली कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा और बिजली कर्मियों ने उत्पीड़न वासप लेने तथा निजीकरण निरस्त करने के नारे लगाने शुरू कर दिये। थोड़ी देर में काफी पुलिस बल ऊर्जा मंत्री के आवास पर आ गया किन्तु बिजली कर्मी बिना उत्तेजित हुए शान्तिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज करते रहे।
Related