अयोध्याउत्तर प्रदेश

अवध विवि की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 09 मार्च से

बालजी हिन्दी दैनिक l
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023-24 की दो दिवसीय परीक्षा 09 से 10 मार्च तक चलेगी। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है। परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में 9 मार्च से शुरू होगी। इस केंद्र पर कुल 27 विषयों की परीक्षा होगी जिनमें 225 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सोमवार को प्रथम दिन दो प्रश्न पत्रों की परीक्षा होगी। प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक जिनमें रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स एवं अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा संपन्न होगी। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य रिसर्च मेथडोलॉजी की परीक्षा संपन्न कराई जायेगी। परीक्षा की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा के समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि पारदर्शीपूर्ण परीक्षा व्यवस्था में प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा संपन्न कराई जायेगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जा चुका है। परीक्षा संबंधी समस्त सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button