उत्तर प्रदेशसीतापुर

डंडपुरवा स्थित समिति पर 275 रूपये प्रति बोरी बेची जा रही यूरिया

किसानों ने ओवररेटिंग का लगाया आरोप,वीडियो वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

भदफ़र सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील लहरपुर क्षेत्र में स्थित डंडपुरवा गांव में समिति से रात के अंधेरे में यूरिया की कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी समिति के कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद समिति पर शुरू हुए यूरिया वितरण में किसानों से जमकर अवैध वसूली की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।वायरल वीडियो में किसानों द्वारा बताया गया है कि समिति पर सचिव द्वारा एक बोरी यूरिया के बदले 275 रुपए वसूल किया जा रहा हैं। अब देखना यह है कि किसानों के मसीहा बनने का दम्भ भरने वाले हुक्मरान यूरिया की कालाबाजारी व किसानों का शोषण करने वालों पर क्या कार्यवाही करते हैं। या जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर किसानों के साथ छलावा करने वाले कर्मचारियों को अभयदान दे दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button