छतीसगढ़राज्य

महानदी जल विवाद व बाढ़ प्रबंधन पर दिल्ली में बड़ी बैठक: गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और CM मोहन माझी की मंथन

रायपुर: अर्नब साइक्लोन और डीप डिप्रेशन के कारण हुई लगातार बारिश ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के महानदी क्षेत्र के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी. बारिश के कारण पूरे राज्य की स्थिति गंभीर हुई. हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा. अभी तक पूर्ण आकलन नहीं हुआ है लेकिन किसानों को बड़ी फसल क्षति हुई है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में इस भयंकर बाढ़ और हुए नुकसान को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की बैठक है. इस मीटिंग में महानदी जल विवाद के साथ ही पानी के समुचित प्रबंधन और बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी.

दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. इससे पहले महानदी जल विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द ही इस मामले का निपटारा किया जाएगा और इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने चर्चा भी की है.

महानदी जल विवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

महानदी जल विवाद के निपटारे को लेकर 30 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री की एक बैठक दिल्ली में हुई थी, जिसमें जल्द ही इस मामले की निपटारी की बात कही गई थी. इसी क्रम में 1 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया है. महानदी जल विवाद को लेकर आज की होने वाली बैठक काफी अहम और महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

20 सितम्बर को ओडिसा सीएम ने कहा निकलेगा हल

20 सितम्बर 2026 को ओडिसा दौरे पर गए छत्तसीगढ़ के सीएम साय ने ओडिशा के सीएम से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महानदी जल विवाद का निपटारा जल्द होगा. मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है. केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है.

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई, दोनो राज्य जल्द ही इस मामले का हल निकाल लेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button