Uncategorizedउत्तराखण्ड

कार हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी बारिश के दौरान एक अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से एक नवजात शिशु समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।


आपको बता दें कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ। जब उधम सिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र के बरा गांव का रहने वाला एक परिवार चार दिन पहले जन्मे बच्चे को लेकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से कार में सवार होकर घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार रास्ते में दमकल विभाग के पास अनियंत्रित होकर एक नहर में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिनमें नवजात शिशु के अलावा उसके पिता राकेश (32), नानी कमला देवी (50) और बच्ची की ताई नीतू (36) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नवजात की मां रमा (27) दुर्घटना में घायल हो गई है। जबकि अन्य घायलों की पहचान नीतू के पति रमेश (39) और कार चालक श्यामलाल (40) के रूप में हुई है।

घटना की शुरूआती जांच में दुर्घटना का कारण कार की तेज गति और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button