अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम में वित्तमंत्री संग सीएम योगी रहे मौजूद

अयोध्या में बृहस्पति कुंड का भव्य हुआ लोकार्पण

दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण की मिशाल बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाय व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया ।

बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियं स्थापित की गई है। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुण्ड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुण्ड की महता विभित्र शास्त्रों में बताई गई है। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। माहर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खत्रा और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और पुष्पवर्षा के बीच उनका स्वागत हुआ, जिससे अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा आनंदित हो उठी। इस कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से दक्षिण भारत के तीन महान संगीतजों-संत त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण हुआ । बृहस्पति कुंड परिसर में स्थापित की गई ये मूर्तियां भारतीय संगीत, भक्ति और कला परंपरा का जीवंत प्रतीक हैं। इन संत संगीतज्ञों ने भक्ति संगीत को भारतीय संस्कृति का आत्मस्वर बनाया। अब इनकी मूर्तियों का अयोध्या की पावन भूमि पर स्थापित होना उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक एकता का अनोखा उदाहरण माना जा रहा है। वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री बृहस्पति कुंड में प्रमुख दक्षिण भारतीय संतों को मूर्ति का अनावरण किया । मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात दोनों द्वारा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र लॉन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button