अयोध्याउत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले में हैदरगंज पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जमीनी विवाद की बात आई सामने

संदीप विक्रम सिंह/बालजी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। थाना क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जमीनी अदावत की बात सामने आई है। जिसकी पीड़ित ने थाने पर लिखित तहरीर देकर चार नामजद सहित दो अज्ञात पर आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हैदरगंज थाना क्षेत्र हैदरगंज बाजार निवासी मयंक प्रताप सिंह पुत्र शैलेंद्र विवादित जमीन का दीवानी न्यायालय से पैरवी कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में हैदरगंज थाना क्षेत्र के तारुन-हैदरगंज मार्ग पर पंडित का पुरवा के पास मंगलवार की देर शाम लगभग 7:15 बजे के आसपास पीछे से आ रहे काली पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे गोली पीड़ित के बाएं हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में उसके साथी अनुभव सिंह ने उसे सीएचसी तारुन पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि श्याम नारायण कसौधन से कस्बे में ही स्थित जमीन का विवाद दीवानी न्यायालय में चल रहा है। इसी मामले में पीड़ित कोर्ट से पैरवी करके घर वापस लौट रहा था। इस जानलेवा हमले की साजिश में ग्राम पंचायत हैदरगंज के प्रधान राकेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता श्याम नारायण कसौधन व सत्येंद्र कुमार जायसवाल शामिल है। पीड़ित ने आशंका जाहिर की है कि उक्त लोगों द्वारा मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवाया गया है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि घायल ने तहरीर दी है। दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।बाजारों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button