उत्तर प्रदेशउन्नाव

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस–

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

बांगरमऊ, उन्नाव। स्थानीय तहसील सभागार में आज शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह भी शामिल हुए। बैठक में तहसील सफीपुर अंतर्गत ग्राम रहीमाबाद मौलवी खेड़ा के ग्रामीणों की शिकायत के सापेक्ष क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने गांव के निकट से पोल्ट्री फार्म तत्काल हटवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई।

समाधान दिवस पर तहसील सफीपुर के ग्राम मौलवी खेड़ा निवासी संतोष कुमार प्रधान, राजबहादुर बीडीसी, जशोदा, अशोक कुमार, गोकुल, शिवदुलारी आदि करीब एक सैकड़ा महिला-पुरुषों का झुंड सर्वप्रथम तहसील कार्यालय में ही मौजूद विधायक श्री कटियार से मिला और बताया कि गांव के ही निकट अताउर्हमान उर्फ अत्तन मियां ने पोल्ट्री फार्म खोला है। जिसकी दुर्गंध और विषैली हवा से ग्रामीण बीमारी की चपेट में आ गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण में पाया गया है कि पोल्ट्री फार्म के पास बालिग वेस्ट मैनेजमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है। बाद में जिलाधिकारी के सभागार में आने पर विधायक श्री कटियार ने अपने लेटर पैड पर पोल्ट्री फार्म तत्काल हटवाए जाने की मांग उठाई। इसपर जिलाधिकारी ने सभागार में मौजूद ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी निवासी श्यामलाल पुत्र श्रीपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया कि उसके नजदीकी परिवार के सदस्य स्वर्गीय छेदा के नाम प्रमुख मार्ग संडीला रोड पर करीब 88 एयर बेशकीमती जमीन राजस्व अभिलेखों में अंकित है। बीते वर्ष 2023 में भूमाफियाओं द्वारा सब रजिस्ट्रार आफिस में मृतक छेदा के स्थान पर नकली छेदा पेश कर उसके पारिवारिक सदस्य छेदा की कीमती भूमि का फर्ज़ी बैनामा बांगरमऊ नगर के मोहल्ला खत्रियाना निवासी राजेश कुमार रस्तोगी पुत्र गिरजा शंकर रस्तोगी के नाम क्या दिया गया। डीएम ने उपजिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार, तहसीलदार साक्षी राय, नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह, थाना बेहटा मुजावर प्रभारी मुन्ना कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, चिकित्साधीक्षक डॉ मुकेश कुमार, नगरी पालिका की अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button