उत्तर प्रदेशउन्नाव

ब्लॉक सभागार में जीएसटी को लेकर व्यापारियों की गोष्ठी का हुआ आयोजन–

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

बांगरमऊ, उन्नाव। स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी पर व्यापारियों की गोष्ठी आयोजित की गई गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि नई जीएसटी दरों से मात्र एक वर्ष बाद ही भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने कहा कि दीपावली के पहले टैक्स में बदलाव करके प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग को राहत देने का काम किया है। आज भारत विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भी है कि जैसे जैसे देश समृद्धशाली बनता जाएगा, सरकार टैक्स में कटौती करके राहत देती रहेगी। इसी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि कई वस्तुओं और सेवाओं में कर की दरों को पांच प्रतिशत या शून्य पर ला दिया गया है और जीवन रक्षक दवाओं को कर मुक्त कर दिया गया है। गोष्ठी में जीएसटी संयोजक अनिल कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, फतेहपुर चौरासी ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोविन्द कुशवाहा, सोनू सिंह, संदीप सिंह,भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला सहकारी संघ चेयरमैन पुत्तीलाल गौतम एवं व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button