उत्तर प्रदेशबरेली

दिव्य गीता सत्संग एवं ध्यान योग में उमड़ा भक्तो का सैलाब

बरेली । श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में परम पूज्य गीता मनीषी परम पूज्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पधारने मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मालार्पण किया गया और महिला मंडल ने अध्यक्ष रेन छाबड़ा की अगुवाई में मंगल गीत गाए । पूज्य महाराज जी इसके उपरांत मन्दिर की परिक्रमा की और अपनी दिव्य एवं ओजस्वी वाणी से बहुत ही सरलता की भाषा में भक्तजनों पर अपनी अमृतवाणी की बौछार सत्संग के माध्यम से की। जिसमें तनाव, दबाव, एवं चिंता मुक्त जीवन के ऊपर चर्चा की।

स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज

भगवद्गीता के प्रखर विद्वान स्वामी जी अपने व्याख्यानों और साहित्य के माध्यम से गीता को साकार करने के अपने दृष्टिकोण को साकार कर रहे हैं और देश विदेश में आप जी के गीता जाएं कि चर्चा हर जगह है । आज सुबह के सत्र में पूज्य महाराज जी ने ध्यान योग शिविर में अपनी करुणामई कृपा बरसाते हुए भक्तों तो निहाल कर दिया और बताया की कैसे स्वस्थ,सुखी, सम्मानित जीवन बिताते हुए सत्संग वा गीता के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति कर सकते है।

शाम के सत्र में महाराज जी ने गीता ग्रन्थ की अदभुत व्याख्या करते हुए बताया कि आज के दौर में अशांति के वातावरण में शांति का उद्घोष करना वा होना ही गीता की व्याख्या है।

व्यास पीठ पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा,उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय ,अनिल अरोरा, डॉ बलराम अरोड़ा,जुगल किशोर,अतुल कपूर, डॉ विनोद पगरानी, डॉ विमल भारद्वाज,डॉ के म अरोरा,धीरज सेठी,लतेश शर्मा आदि वा समिति के अन्य सदस्यों को माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धार्मिक सेवा समिति बरेली के सदस्यों ने महाराज जी का स्वागत किया।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया परम पूज्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज कल का सत्र में प्रातः 8.30 से 10.30 तक सत्संग की अमृत वर्षा करेगे। सत्र हो पावन कार्तिक मास में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रोज प्रातः 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सभी भगवानों की आरती होगी उसके पाश्चात्य पंडित जी द्वारा कार्तिक की कथा एवं महिमा का वर्णन किया गया। उपरांत सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह पूरे कार्तिक मास चलेगा।

श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति बरेली द्वारा आप सभी भक्तजन को सादर सपरिवार आमंत्रित करती है, आप सभी समय से पहुज कर लाभ ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button