अयोध्याउत्तर प्रदेश

जन अधिकार पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

जिला और बूथ संगठन को मजबूत करके ही मिलेगी पार्टी को सफलता – विकास मौर्य

दिलासीगंज, अयोध्या। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ. राम जीत मौर्य के निवास पौसरा, दिलासीगंज में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष/मंडल उपाध्यक्ष विकास मौर्य ने की, जबकि संचालन विधान सभा उपाध्यक्ष विमलेंद्र मौर्य ने किया। बैठक में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।
प्रमुख वक्ताओं के अपने विचार व्यक्त किया
विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशीष मौर्य क्रांतिकारी ने कहा, “हमें संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाना होगा। आज हर पार्टी ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। हमें भी सत्ता में हिस्सेदारी लेनी है तो व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट होना होगा।” जिला सचिव अखिलेश कुमार मौर्य ने सदस्यता अभियान को तेज़ करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि “जिला संगठन मजबूत होगा तो विधानसभा और बूथ स्तर भी सशक्त होंगे।” विधान सभा अध्यक्ष संदीप कुमार मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी ज़िम्मेदारी को समझकर उसे निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी से काम करेगा तभी पार्टी का विकास संभव होगा।” बब्बन यादव, सदस्य जिला कार्यकारिणी ने एकजुट होकर कार्य करने की बात दोहराई। जिला संगठन मंत्री ने कहा, “आज बड़ी-बड़ी पार्टियां भी बूथ स्तर पर ध्यान दे रही हैं, क्योंकि परिवर्तन की शुरुआत यहीं से होती है। हमें भी लक्ष्य निर्धारित कर, टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।”
विकास मौर्य (जिला अध्यक्ष) ने कहा, “हमारी पार्टी जो वर्षों से सत्ता में हिस्सेदारी की मांग करती रही है, आज वही बातें सरकार भी दोहरा रही है। हमारी पार्टी सभी जातियों और धर्मों को जोड़ने का कार्य कर रही है। अब समय है कि वाल राइटिंग के माध्यम से पार्टी के नाम और काम को जन-जन तक पहुँचाया जाए।”
उन्होंने यह भी कहा कि “राजनीति कद से नहीं, पद और नाम से होती है। हमारा नेतृत्व सरल और सहज है, हर कार्यकर्ता उनसे मिल सकता है।” इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. रामजीत मौर्य, संदीप मौर्य, विमलेंद्र मौर्य, अखिलेश मौर्य, बब्बन यादव, राजेंद्र पाल, राजेश वर्मा, गुरुजी विमलेंद्र मौर्य, मो. अबरार अली, आज़ाद अहमद, आकाश मौर्य, बहरैची मौर्य, लल्लू प्रसाद मौर्य, बलराम मौर्य (मीडिया प्रभारी), कौशल मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विमलेंद्र मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि “अपने-अपने सामाजिक संबंधों को जोड़कर संगठन को मज़बूती दें।” बैठक के समापन की औपचारिक घोषणा के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button