उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहनलालगंज में ऐतिहासिक कालेवीर बाबा मंदिर को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप…..

पर्यटन विभाग ने शुरू कराया सौंदर्यीकरण के लिए सर्वेक्षण कार्य……

स्थानीय जनता में खुशी की लहर, ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया गौरव……

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कस्बे में स्थित ऐतिहासिक कालेवीर बाबा मंदिर को अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग के निर्देश पर मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थल को नई पहचान देगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी सर्वेयर सुरेन्द्र प्रताप सिंह और असिस्टेंट कृष्णेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। टीम ने मंदिर परिसर का भौगोलिक और भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक तथ्यों को संकलित करना शुरू कर दिया है। इसके आधार पर सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और यात्री सुविधाओं की रूपरेखा तय की जाएगी।पर्यटन मानचित्र पर आएगा कालेवीर बाबा मंदिर पर्यटन विभाग की योजना है कि कालेवीर बाबा मंदिर को क्षेत्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए, जिससे यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से प्रमुख केंद्र बन सके। मंदिर का इतिहास और क्षेत्रीय मान्यता इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक धरोहर बनाती है, जिसे अब सरकार संरक्षित और सुसज्जित स्वरूप देना चाहती है।इस पहल की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों तक पहुंची, खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। वर्षों से उपेक्षित इस धरोहर को नया जीवन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं और व्यापारियों का मानना है कि पर्यटन के बढ़ने से न केवल मंदिर की पहचान बढ़ेगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।मंदिर समिति के व्यवस्थापक देवेंद्र पाण्डेय ने कहा मंदिर का सौंदर्यीकरण मोहनलालगंज क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। वर्षों से हम सभी इसकी आवश्यकता महसूस कर रहे थे। अब सरकार की पहल से यह सपना साकार होता दिख रहा है।

निकट भविष्य में हो सकते हैं बड़े बदलाव…….

पर्यटन विभाग द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार होने के बाद, मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार, विश्राम स्थल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं का विकास प्रस्तावित किया जा सकता है। साथ ही मंदिर की प्राचीनता को बरकरार रखते हुए सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button