अयोध्याउत्तर प्रदेश

एम्प्लाई नॉन एम्प्लाई सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश ने अयोध्या में मनायीं अपनी तीसरी वर्षगांठ

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l एम्पलाई नॉन एम्प्लाई सेल्फ की टीम उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद अयोध्या में अपना तीसरा वर्षगांठ बनाया गया उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि कैप्टन श्री प्रकाश पाठक टीम के संस्थापक नवनीत सहसंस्थापक /प्रदेश अध्यक्ष भास्कर यादव सह संस्थापक एसपी सिंह की सह संस्थापक अमित कुमार सिंह सह संस्थापक हिमांशु त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पवन कुमार प्रदेश प्रवक्ता विश्वास यादव कोर टीम सदस्य जितेंद्र यादव, सुदर्शन त्रिपाठी, संजीव कुमार यादव, शिवराम वर्मा व अन्य जिले से आए हुए जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित हुए l मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं समाज सेवा के लिए समर्पित टीम को अपनी शुभकामनाएं दी l संस्थापक नवनीत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं टीम के बारे में द्वारा बताया गया की एम्प्लाई नॉन एम्प्लाई सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की पहली टीम है जो एम्प्लाई और नॉन एम्पलाई अर्थात बिजनेसमैन किसान मजदूर को साथ लेकर सहयोग करवाती है इस टीम द्वारा तीन सहयोग करवाया जाता है बेटी विवाह शगुन सहयोग नामिनी को आर्थिक सहयोग दुर्घटना में आर्थिक सहयोग प्रदेश अध्यक्ष भास्कर यादव द्वारा बताया गया कि हमारे टीम से कोई भी उत्तर प्रदेश का निवासी टीम के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके टीम का मेंबर बन सकता है और टीम द्वारा संचालित उपरोक्त सहयोग प्राप्त कर सकता है उक्त के क्रम में सह संस्थापक एसपी सिंह द्वारा अपना विचार प्रस्तुत किया गया एंव बताया गया टीम द्वारा पहला नॉमिनी को आर्थिक सहयोग करवाया गया है एवं सह संस्थापक अमित कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक टीम दो बेटी विवाह शगुन सहयोग कर चुकी हैं इसी क्रम में हिमांशु त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा दो दुर्घटना सहयोग भी करवाया जा चुका हैपवन कुमार जी ने बताया कि टीम का तीसरा बेटी विवाह शगुन सहयोग शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है जिसमें आप सभी पदाधिकारी लग करके अधिक से अधिक सहयोग दिलवाइये प्रदेश प्रवक्ता विश्वास यादव द्वारा टीम के महत्व पर चर्चा किया गया टीम से कैसे जुडा जाता है इस पर चर्चा किया गया उक्त कार्यक्रम में अंबेडकर नगर जिला संयोजक अमित कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर के मीडिया प्रभारी संजय कुमार यादव सुल्तानपुर जिला सह संयोजक रामजीत गौतम व अन्य जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए हैं l कार्यक्रम का संचालन अयोध्या जिले के संरक्षक सूबेदार मेजर अमर जीत सिंह द्वारा किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button