अयोध्याउत्तर प्रदेश

राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन आज

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर अयोध्या द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बेनीगंज, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई0टी0आई0 है प्रतिभाग कर सकते है, ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई0डी0- 3694) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उक्त दिनांक को राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बेनीगंज अयोध्या में उपस्थित हों। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button