वृक्ष हमारे धरा की शान हैं जब तक वृक्ष सुरक्षित , तब तक जीवन सुरक्षित- हरीराम मौर्य

सामाजिक कार्यकर्ता ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
सुशील कुमार मौर्य/बालजी हिन्दी दैनिक
महबूबगंज, अयोध्या l विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर लालपुर निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरीराम मौर्य ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम के दो वृक्ष रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। श्री मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि – “वृक्ष हमारे धरा की शान हैं। जब तक वृक्ष हैं, तब तक जीवन सुरक्षित है।” उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, खासकर अपनी मां के नाम पर, ताकि भावी पीढ़ियों को शुद्ध वायु और संतुलित पर्यावरण मिल सके । सामाजिक कार्यकर्ता हरीराम मौर्य ने कहा कि वृक्ष केवल छाया या फल ही नहीं देते, बल्कि बरसात को आकर्षित करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखते हैं। वृक्षारोपण कार्य क्रम से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्पद कदम बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनभागीदारी को बढ़ाना है।





