उत्तर प्रदेशउन्नाव

सोनम वांगचुक की अन्यायपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश जताया

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

उन्नाव 8 अक्टूबर पर्यावरणविद् ,वैज्ञानिक, शिक्षाविद तथा लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर सत्याग्रह करने वाले सोनम वांगचुक के कई दिनों तक आमरण अनशन करने के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांग को नज़रंदाज़ करने के फलस्वरुप लद्दाख में उत्पन्न जन आंदोलन को दबाने के लिए सरकार द्वारा की गई गोलीबारी से उत्पन्न हुए जनआक्रोश को दबाने के लिए सोनम वांगचुक की अन्यायपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में जनपद के विभिन्न नागरिक संगठन लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, इंसानी बिरादरी, जन एकता मुहिम, सर्वोदय मंडल तथा पी यू सी एल के प्रतिनिधियों ने स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर इकट्ठा होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने सर्वसम्मत से सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए लद्दाख की जनता की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा लद्दाख की जनता के बीच में शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अनवरत सेवा करने वाले सोनम वांगचुक को अविलंब रिहा करने की मांग की गई । इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ रामनरेश, दिनेश प्रियमन, नसीर अहमद, मुज्तबा हैदर भय्यू, गिरिजेश पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, संजय जयसवाल, सरल कुमार वर्मा, सभासद ओमेंद्र वर्मा, रघुराज मगन, संजीव श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, चंद्रभान चंद्र, सुशील कुमार मिश्र सहित अनेकों लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button