उत्तर प्रदेशसीतापुर

पसनैका के ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर(संवाद)। ऐलिया ब्लाक मुख्यालय इमलिया सुल्तानपुर के गेट पर पसनैका के ढाई दर्जन ग्रामीणों ने वरिष्ठ पत्रकार सरोज सिंह की अगुवाई में बुधवार की सुबह से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है पंचायत विभाग सरकार की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जहाँ सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं छात्र छात्राओं को शौंचालय, मूत्रालय का लाभ नहीं मिल सका है। जिसके सम्बन्ध में ब्लाक के अधिकारियों से लेकर जनपद के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित कर समय समय पर अवगत कराया जाता रहा है। पंचायत विभाग की इस हठ धर्मिता के चलते हम सब ग्रामीण विवश होकर धरने पर बैठे हैं। जब तक सभी विन्दुओं की निश्पक्ष जांच एवं कार्यवाही का लिखित अस्वासन नहीं मिलेगा। तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो धरना आमरण अनशन में बदल दिया जायेगा।

धरने की अगुवाई कर रहे श्री सिंह ने बताया कि जूनियर विद्यालय सरांयजीत की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण का करीब सात लाख से अधिक शासकीय धन हड़पा जा चुका है। दुबारा चालू वर्ष में बिना स्टीमेट स्वीकृति कराये बाउण्ड्रीवॉल का घटिया निर्माण शुरू कराया, जिसमें नीव तक नहीं थी। जिसका विरोध कर उत्तर दिशा की अपने समक्ष नीव खुदवाई थी। शेष में परिवर्तन नहीं किया गया, उक्त विद्यालय में चार वर्ष बीतने के बाद भी शौंचालय व मूत्रालय सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है। जो टायली करण कराया गया उसमें बिना फर्श तोड़े ही लीपापोती की गई, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प मरम्मत व रीबोर में भी खेला किया गया। हैण्डपम्पों से निकाली गई पुरानी सामग्री का अता पता नहीं है। उचितदर विक्रेता चयन हेतु बैठक एजेण्डा जारी न करना पंचायत विभाग की हठधर्मिता दर्शाता है। धरने पर मुख्य रूप से मनोज कुमार, परवन, रामकुमार, मंगल सिंह, रामनिवास, रविन्द्र यादव, होरी लाल, प्यारेलाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button