जिला महिला चिकित्सालय के सामने चल रहे फर्जी लैब, कलेक्शन सेंटर

मेडिकल स्टोर मे धड़ल्ले से संचालित किये जा रही अवैध पैथोलॉजी….
ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद का जिला चिकत्सा बना दलालो का अड्डा बनता जा रहा है कुछ आशाएं व दलाल मेडिकल स्टोर पर संचालित लैब पर धड़ल्ले से फर्जी रिपोर्ट लेकर मरीज की शान जान के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं मरीज को बहला फुसलाकर आशाएं व दलाल फर्जी डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले जाकर ब्लड जांच रिपोर्ट थमा देते हैं और मरीज की जांच के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं जिला महिला अस्पताल के सामने जितने मेडिकल स्टोर है सभी पर कहीं ना कहीं डायग्नोस्टिक का बोर्ड जरूर लगा पाएंगे मगर कौन सी पैथोलॉजी पर पैथोलॉजिस्ट व एल.टी बैठा हुआ है यह कह पाना बड़ी ही मुश्किल की बात है आपको बता दें प्रेम मेडिकल स्टोर पर ना तो कोई रजिस्ट्रेशन है ना ही एल टी है मगर आशाएं मरीजों को भ्रमित कर लेकर आती है और फर्जी रिपोर्ट उन्हें थमा दी जाती है बॉर्डर पर कलेक्शन सेंटर भी लिखा हुआ है मगर देखा जाए तो इतने कम पैसों में उन्हें खून की जांच मिल जाती है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं क्योंकि मनगढ़ंत रिपोर्ट अगर देना है तो कोई भी आपको बेवकूफ बनाकर पैसा ले लेगा
हालांकि खुलेआम मरीजों के जान से खिलवाड़ यह पैथोलॉजी कर रहे हैं जबकि मेडिकल स्टोर पर यह सब्यपैथोलॉजी चल रही है।
जब इस संबंध में डिप्टी सी.एम.ओ मनोज देशमनी से बात की गई तो उन्होंने जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है





