उत्तर प्रदेशबरेली

आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत के मलवे से दो मासूम हुए घायल

फरीदपुर बरेली। तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर से रुक कर हो रही बारिश के बीच थाना फरीदपुर क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी सर्वेश कुमार दिवाकर पुत्र रामचंद्र उम्र करीब 30 वर्ष के मकान पर दोपहर लगभग 3:30 तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली से मकान का लिटर क्षतिग्रस्त हो कर गिर गया। जिसकी सूचना पाकर ग्राम प्रधान इसरार अहमद तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिले जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार दिवाकर की दो बेटियां रुचि उम्र 12 वर्ष चंचल उम्र नव वर्ष घायल हो गई । जिसको तत्काल उपचार के लिए गांव में ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गए । और घर में रखें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आकाशीय बिजली जिस वक्त गिरी उस वक्त घर के सदस्य बाहर मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आकाशीय बिजली गिरने के समय घर में लोग होते तो जनहानि हो सकती थी लेकिन पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button