उत्तर प्रदेशप्रयागराज
निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर 16 अक्टूबर को

प्रयागराज १३ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, मोतीलाल नेहरू जिला-चिकित्सालय के सौजन्य से विकास भवन परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय डॉ0 जगदीश राम ने दी है।





