उत्तर प्रदेश
बिना लाइसेंस अवैध पटाखा भण्डारण के अपराध में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत सघन चेकिंग एवम् अवैध कृत्यो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख आलोक सिंह के नेतृत्व में थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री पटाखा भण्डारण पर कार्यवाही करते हेतु कमईपुर जाने वाले मार्ग से 01 नफर अभियुक्त सैफ को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से करीब 1.63 क्विंटल अवैध सुतली बम 46 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुआ । बरामदगी के संबंध में थाना नैमिषारण्य पर मु0अ0सं0 164/25 धारा 05 विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




