गाजीपुर ने महराजगंज को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा, मैन ऑफ द मैच बने रोहित


संदीप विक्रम सिंह/ बालजी दैनिक
तारुन, अयोध्या। गोदवा की बाग पर चार दिन से चल रही एआरसीसी कप रूल आउट कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला से टीमो के मैचो की शुरुआत हुई। पहला मैच मध्य प्रदेश और गाजीपुर, दूसरा मैच ओम क्रिकेट क्लब तथा बल्लीपुर, तीसरा मैच सुल्तानपुर और महाराजगंज, चौथा मैच टाइगर इलेवन अयोध्या व गोसाईगंज के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर, ओम क्रिकेट क्लब, महाराजगंज तथा टाइगर इलेवन अयोध्या ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल ओम क्रिकेट क्लब और गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें ओंम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। जवाब में गाजीपुर ने तीन विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टाइगर इलेवन अयोध्या और महराजगंज के बीच खेला गया। जिसमें महराजगंज पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में टाइगर इलेवन हारी और महराजगंज नें फाइनल में स्थान पक्का किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में पहले टॉस जीत करके बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर ने निर्धारित आठ ओवर में 64 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में महराजगंज की टीम 50 रन बना सकी। इस प्रकार से गाजीपुर ने मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रोहित और बेस्ट बल्लेबाज आजाद गाजीपुर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज महराजगंज के नियाज़ रहे। इस मौके पर प्रेम कुमार वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अजीत सिंह, पंकज निषाद, धर्मेंद्र वर्मा, संजय सिंह, अमर सिंह, प्रशांत वर्मा, सुशांत सिंह, सोनू आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका विवेक सिंह, मनीष सिंह, अमर सिंह और स्कोरर अमित चौरसिया व रवि भारती रहे। आयोजक समिति ने इस प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का आभार जताया है।





