सुल्तानपुर वन प्रभाग के कादीपुर रेंज का सरकारी भवन बना गौशाला, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या / सुल्तानपुर l सरयू वृत क्षेत्र अयोध्या के वन प्रभाग सुल्तानपुर के कादीपुर रेंज में चतुर्थ श्रेणी रिटायर्ड कर्मचारी सत्य प्रकाश सिंह द्वारा लगातार विभागीय भवन का उपयोग किया जा रहा है जबकि रिटायर्ड होने के बाद उनसे आने वाला प्रत्येक रेंजर रेंज क्लर्क का काम लेता था यही सिलसिला लगातार चलता रहा है l वर्तमान रेंजर विनय कुमार श्रीवास्तव लगातार कर लिया जा रहा है जिसकी शिकायत अयोध्या मीडिया सेंटर (रजि) के निदेशक आचार्य स्कद दास द्वारा किया गया तो जांच ऊप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जांच में सहयोग के लिए बुलाया गया l लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा कादीपुर रेंज के भवन को गौशाला के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है अपनी गाय बांधकर कब्जा किए हुए l कादीपुर रेंज में आने वाले उप प्रभागीय बनाधिकारी सुल्तानपुर , प्रभागीय वनाधिकारी सुल्तानपुर , वन संरक्षक सरयू वृत्त अयोध्या द्वारा कभी जांच ही नही की गई l जिससे प्रतीत होता है कि सभी अधिकारियों की मौन स्वीकृति है l सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किराए पर गौ पालन कराया जा रहा है जिससे रिटायर्ड कर्मचारी सत्य प्रकाश सिंह अपनी गाय को सरकारी भवन में बिना किसी रोक-टोक के बांधे रखते l सूत्र बताते हैं कि श्री सत्य प्रकाश जो वर्ष 2017-18 में रिटायर्ड हो गए हैं के ऊपर रेंजर , एसडीओ व डीएफओ की कृपा से लगातार रेंज कार्यालय में कार्य करने के साथ अपनी गाय के लिए बढ़िया सुविधा पाए हैं l यही नहीं जब वहां हमारे प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण किया गया तो जांच में पाया गया और लोगों ने बताया रेंजर द्वारा कार्य के बदले सरकारी सरकारी भवन को गौ पालन हेतु मौखिक तौर से किराए पर दे रखा है l





