उत्तर प्रदेशउन्नाव

आत्मनिर्भर भारत बनाने में स्वदेशी की भूमिका होगी

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

उन्नाव। आत्मनिर्भर भारत बनाने में स्वदेशी की भूमिका होगी अहम आत्मनिर्भर के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान का शुभारंभ हुआ था जो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।

उन्होंने आगे कहा आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वदेशी से जोड़ना है ताकि यह जन आंदोलन बने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश घर-घर तक पहुंचे। इस दौरान हर घर से स्वदेशी को जोड़ते हुए विभिन्न माध्यमों से ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया जाएगा। हमारा नारा है – ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से प्रार्थना की है कि जो भी वस्तु खरीदी जाए, वह भारत में निर्मित होनी चाहिए। स्वदेशी अभियान में नागरिकों से हर घर जाकर स्टिकर लगाने और स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के संदेश के लिए टी-शर्ट, डायरी, पटका, स्टैंड, कप आदि का प्रयोग किया जाएगा। दुकानदारों से निवेदन किया जाएगा कि वे अपने स्टोर्स में स्वदेशी कार्नर स्थापित करें और स्थानीय निकायों के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा कि वे लोकल उत्पादों का उपयोग करें और उनका प्रचार करें।

विश्व में एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी हैं जिनको विश्व के 25 से अधिक देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया। एक ऐसे नेता हैं जिनके जनप्रतिनिधि रहते 25 वर्षों में एक रुपए का आरोप नही लगा उनका नाम नरेंद्र मोदी है। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति सौ वर्षो में जन्म लेते हैं।

योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में बेरोजगारी दर घटी है। सड़को का जाल बिछा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़ी है। इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय हो रहा है। 22 लाख 13 हजार लड़कियों की शादी कन्या सुमंगला योजना से हुई। हैंडीक्राफ्ट लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश की जीडीपी देश दूसरे स्थान पर है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगलराज था अखिलेश यादव की सरकार में प्रदेश दंगा प्रदेश बन गया था।अपहरण का केंद्र था। माफिया चरम पर थे। बिजली आती नहीं थी। सड़क में गड्ढे थे गड्ढे में सड़क थी। अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था। इस कार्यकाल को जनता याद रखेगी।

अरुण सिंह ने आगे कहा राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता देश की जनता उनको नकार चुकी है राहुल गांधी झूठ बोले में माहिर हैं मुद्दों से भटके रहते हैं नकारात्मकता उनके मन अंदर भरी हुई है।राहुल गांधी झूठ बोलने वालों के सरदार हैं। बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

आई लव मोहम्मद पर कहा सबको अपनी बात कहने का अधिकार है नारा लगाने का अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर कार्यवाही होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसा पवित्र और समाज सेवी संगठन इस देश में दूसरा नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद एवं भाजपा मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय उन्नाव में प्रेस वार्ता को संबोधित किया आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान के बारे में जानकारी दी। वार्ता के पूर्व उन्होंने प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विधायक श्रीकांत कटियार पंकज गुप्ता बंबा लाल दिवाकर जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल प्रवीण सिंह नूतन जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, दीपांकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन

इसके पूर्व उन्नाव जिले के अरोड़ा रिसॉर्ट में बुधवार को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के प्रमुख व्यापारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सम्मेलन में व्यापार, उद्योग और जीएसटी से जुड़ी नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंच से संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि हम विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।

उन्होंने विशेष रूप से दीपावली का जिक्र करते हुए कहा कि इस त्योहार पर किसी भी घर में विदेशी सामान का उपयोग नहीं होना चाहिए। हर भारतीय को अपने घर में स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देना चाहिए। अरुण सिंह ने महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर के स्वदेशी आंदोलन का उदाहरण देते हुए बताया कि बंगाल विभाजन के समय लोगों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से आंदोलन को मजबूत किया था।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे उन्नाव में बनने वाली स्थानीय वस्तुओं को बढ़ावा दें और अपने कारोबार के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करें। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सशक्त नीतियां तैयार की हैं। सड़क, स्वास्थ्य, औषधि और उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने जन औषधि केंद्रों, वैक्सीन निर्माण, पीपीई किट उत्पादन और औषधि निर्यात की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अरुण सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारत दूध उत्पादन में विश्व में नंबर वन और चावल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जो देश की आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।

अरुण सिंह ने जीएसटी सुधारों और व्यापारिक कटौती को जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और आर्थिक स्थिरता का परिणाम हैं।उन्होंने व्यापारियों से संकल्प दिलाया कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत को जन आंदोलन बनाएं। व्यापारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विधायक पंकज गुप्ता, बम्बालाल दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ललित द्विवेदी, और बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

उन्नाव पहुंचने पर राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा का जगह जगह स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यलाय उन्नाव में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में स्वागत में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला मंत्री सविता रावत जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी नवीन सिंह नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित विवेक तिवारी कमल बाजपेई अनिल सिंह उदय प्रताप सिंह रजत शुक्ला आदि रहे।

विधायक पंकज गुप्ता आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सदर और उन्नाव विधानसभाओं में आगमन पर स्वागत हुआ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में नवाबगंज में स्वागत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button