राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ में भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में विस्तार से बताया गया

बालजी दैनिक/ अनिल सिंह
प्रतापगढ। दिनांक 29.07.2025 को राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के संरक्षण और विद्यालय के भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटोर दिवाकर सिंह पटेल के संयोजन में भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन अभिषेक तिवारी द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में विस्तार से बताया गया. उनके द्वारा विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए R मार्क,स्वर्ण आभूषणों के लिए हॉल मार्क तथा सेफ्टी उपकरणों के लिए ISI मार्क के बारे में विस्तार से बताया गया.उनके द्वारा बाल पेन क्विज और फुटबॉल क्विज के बारे में बताया गया. उनके द्वारा बताया गया कि सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि सभी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होगे और उनको इसका प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. इस अवसर पर विकाश कुमार सिंह,समित सिंह,आनंद कुमार चौबे सहित सभी स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे.





