Uncategorizedउत्तराखण्डराज्य

निःशुल्क जनसेवा शिविर में बने प्रमाण पत्रों का भव्य वितरण, क्षेत्रवासियों ने की संजय कुमार (कद्दू भाई) की सराहना

कुलदीप कुमार

देहरादून। राजपुर विधानसभा के लोकप्रिय जननेता, समाजसेवी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय कुमार कद्दू भाई द्वारा आयोजित निःशुल्क जनसेवा शिविर में तैयार किए गए विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं कार्डों का भव्य वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और इस जनहितकारी पहल के लिए संजय कुमार (कद्दू भाई) का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि संजय कुमार कद्दू भाई द्वारा पिछले दिनों क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए एक विशाल निःशुल्क जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों के विभिन्न आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए गए। इसी क्रम में आयोजित वितरण समारोह के दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा यूसीसी मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे हैं जो बिना किसी स्वार्थ के जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आते हैं। संजय कुमार कद्दू भाई ने हमेशा आम जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य किया है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया है। लोगों ने कहा कि संजय कुमार कद्दू भाई केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते हैं।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संजय कुमार कद्दू भाई लगातार प्रयासरत रहते हैं। चाहे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं हों, रोजगार से जुड़े दस्तावेज हों या सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, संजय कुमार (कद्दू भाई) हर वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि राजपुर विधानसभा में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में देखती है।

अपने संबोधन में संजय कुमार कद्दू भाई ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकें, इसी उद्देश्य से जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संजय कुमार कद्दू भाई के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि राजपुर विधानसभा को ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनता की आवाज को मजबूती से उठाता है और हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ा रहता है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में संजय कुमार कद्दू भाई की सक्रिय भूमिका प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मोहन कुमार काला प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी), मालती देवी पूर्व महासचिव, विजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, करणपुर, राजीव प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष, कैंट विधानसभा), नितिन चंचल युवा नेता, अशोक कुमार पार्षद प्रतिपक्ष, सीमा देवी, केतन चंचल, ऋतिका जैन, निलेश सूद, मय पांडेय, युवराज सिंह, शुभम सिंह, हर्ष बगड़ी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

read also :-

बजरंग सेतु और हिलांस हिमालयन भोजनालय का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button