उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री पवन पेट्रोलियम का हुआ भव्य शुभारंभ, नगराम रोड पर उमड़ा जनसैलाब

नगराम। लखनऊ, नगराम रोड स्थित आदमपुर नौबस्ता में शुक्रवार को श्री पवन पेट्रोलियम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय जनता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पेट्रोल पंप के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों को ईंधन के लिए दूरदराज जाने से मुक्ति मिल गई है।मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कौशल किशोर ने फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री पवन पेट्रोलियम जैसे सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की मजबूत कड़ी हैं। इससे न केवल लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।पेट्रोल पंप के प्रबंधक श्री रामबाबू भारद्वाज एवं श्री अमरेंद्र भारद्वाज (सदस्य, जिला पंचायत एवं जिला कार्य योजना समिति, लखनऊ) ने आए हुए सभी अतिथियों और क्षेत्रीय नागरिकों का आभार प्रकट किया।पंप के शुभारंभ से गंगागंज, नौबस्ता, नगराम सहित आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आयोजक मंडल ने बताया कि पंप पर उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल व सुविधाजनक सेवा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button