उत्तर प्रदेशउन्नावरायबरेलीलखनऊ

भवरेश्वर मंदिर में आज शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक–

जान जोखिम में डालकर जर्जर मार्ग से मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त

निगोहां। भँवरेश्वर शिव मंदिर पर सावन मास के प्रत्येक सोमवार को लगने वाला मेला काफी प्रसिद्ध है, यहाँ प्रत्येक सोमवार को शिवभक्त भवरेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगें। सावन मास का आज पहला सोमवार है जहाँ निगोहां से भंवरेश्वर 6 किलोमीटर जर्जर मार्ग से लाखों श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डाल कर जलाभिषेक करने पहुचेंगे। जहाँ रविवार देर शाम से शिवभक्तों का तांता लगा है। शिवभक्तों को सई नदी में स्नान व जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं यहाँ शिवभक्तों को जलाभिषेक करने के लिए बेरकटिंग बनाई गई, वही सईनदी में भक्तों को स्नान के लिए सीमा निर्धारित की गई है भक्तों को उसी सीमा में ही स्नान करना होगा। बुजुर्गों के मुताबिक मुगल काल में औरंगजेब की सेना शिवलिंग को हथोड़े से तोड़ रही थी।जिसके बाद शिवलिंग से निकले भंवरों ने आक्रमण कर दिया।भंवरो के द्वारा आक्रमण का सिलसिला लगातार जारी रहा अंततः औरंगजेब की सेना को पीछे हटना पड़ा इसके बाद से ही भंवरेश्वर के नाम से इस शिवलिंग की पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जाने लगा।

 

सुरक्षा व्यवस्था तीन जनपदों के हाथ—-

भँवरेश्वर मन्दिर तीन जनपदों की सीमा पर होने के कारण यहाँ सुरक्षा की व्यवस्था की जिम्मेदारी वैसे पूरी तरह से रायबरेली जनपद की रहती है वही निगोहा पुलिस निगोहां भवरेश्वर मेला मार्ग तक ही सीमित रहती है।हाइवे से लेकर 6 किमी तक पुलिस मुस्तैद रहती है वही उन्नाव जिले के मौरावां पुलिस कालूखेड़ा से सई नदी के तट तक मौजूद रहती है इसके अलावा भंवरेश्वर मन्दिर के चारो ओर पैरा मिलिट्री फोर्स शिवभक्तों की सुरक्षा में लगी रहती है।

वहीं थानाध्यक्ष निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर मार्ग पर दर्शनार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए जगह – जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button