उत्तर प्रदेशसीतापुर

आखिर कैसे पूरा होगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्वप्न: हरिओम राजेंद्र

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। जनपद के मुख्यालय पर शिक्षा के मंदिर महिला महाविद्यालय के गेट में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है बताते चलें कि जिला मुख्यालय के बीचो-बीच काजियारा चौराहा पुराना सीतापुर में सन 2017 में राजकीय महिला महाविद्यालय बनकर तैयार हो चुका था सभी कमरों में समुचित व्यवस्था है महाविद्यालय प्रांगण में बेहतरीन छात्रावास भी है आवागमन की भी सुगम व्यवस्थाएं हैं, फिर भी यह लंबे समय से बंद पड़ा हैं लोक निर्माण संघ के संस्थापक हरिओम मिश्रा राजेंद्र ने इस समस्या के समाधान के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है उन्होंने कहा है कि हमारी बहन बेटियों को इसके अभाव में लखनऊ के साथ अन्य जिलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना एवं अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना कैसे पूरा होगा जब सीतापुर जनपद के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को ना समझे सीतापुर जनपद के सभी जागरूक भाइयों बहनों सामाजिक संगठनों से निवेदन है कि इस शिक्षा के इस द्वार को खोलने के लिए एक सार्थक संघर्ष किया जाए जब तक समाज का एक-एक व्यक्ति मुखर होकर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद नहीं करेगा तब तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी अपना काम इमानदारी से नहीं करेंगे। हरिओम ने यह भी कहा विगत वर्षों में कई समाजसेवी और सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई तो जिम्मेदारों ने उन्हें कागजी कार्यवाही कर आश्वासन प्रदान करते रहे लेकिन इस बार हमें कागजी कार्यवाही नहीं बल्कि सार्थक समाधान के लिए कार्य करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button