स्थानीय खाद्य सामग्रियों की तैयारी एवं उनके पोषक मूल्य के विश्लेषण विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

प्रयागराज 26.10.2025
बीके यादव/बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज में केंद्रीय उपकरण शाला एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में दिनांक 26-30 अक्टूबर 2025 तक आयाेजित पांच दिवसीय कार्यशाला
स्थानीय खाद्य सामग्रियों की तैयारी एवं उनके पोषक मूल्य के विश्लेषण के उद्घाटन समाराेह में बताैर मुख्य अतिथि साइटोंजेनेटिक्स लेबोरेटरी, जंतु विज्ञान विभाग, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रसिद्ध जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर हेड ने जीन और जीनोम तकनीकी के द्वारा रानी केतवन और सैनिक विवाद जैसे मुद्दों को दृष्टांत देकर हल निकाला तथा बताया की खाद्य पदार्थों के विश्लेषण तथा गुणवत्ता बढ़ाने में मोलेक्युलर मार्कर के प्रयोग से धान, गेहूं, बाजरा की उन्नत किस्में तैयार की गई है। एनजीबीयू के कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने ट्रेनिंग की सार्थकता हेतु प्रतिभागियों की संतुष्टि पर बल देते हुए बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में उपयोगी हाेते हैं। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एस. एस. मिश्रा ने दिया तथा कार्यक्रम का समन्वयक डॉ आदि नाथ ने किया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में सम्पूर्ण कार्बोहाइड्रेट, क्रूड प्रोटीन, फैट, टैनिन, लिग्निन, पेक्टिन, फाइबर सहित सभी आवश्यक पोषक तत्वों की कॉन्सेप्ट को बताते हुए प्रशिक्षण कार्य करवाया गया। इसमें प्रो. बृजेंद्र मिश्रा, डॉ राजेश तिवारी, डॉ आशीष शिवम्, डॉ शक्ति नाथ त्रिपाठी प्रदीप उपाध्याय,डॉ शिवश्रेय यादव, डॉ संतेश्वर मिश्रा विमलेश दुबे सोमेश शकुंतला सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल रहे।





