उत्तर प्रदेशप्रयागराज
एनजीबीयू में अंतर विश्वविद्यालयी इनडोर खेल प्रतियोगिता 25 अगस्त से

प्रयागराज 24 अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज में खेल विभाग द्वारा अंतर विश्वविद्यालयी इनडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त से 29 अगस्त तक किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जमुनीपुर परिसर स्थित ओल्ड लाइब्रेरी बिल्डिंग के इंडोर हॉल में होगी।
इस प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज एवं टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग ले रहे हैं। इसकी जानकारी डॉ विक्रम सिंह, अध्यक्ष, क्रीड़ा समिति एनजीबीयू ने दी है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रोहित रमेश मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे तथा समापन दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।





