अयोध्याउत्तर प्रदेश

आशा बहुओं ने विधायक डॉ अमित सिंह चौहान को घेरकर की मानदेय दिलाने की मांग

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक

सोहावल, अयोध्या l विगत माह मई और जून महीने में 0 प्रसव कराने वाली 45 आशा बहू का मानदेय सीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार बनियान के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल की अधीक्षक डॉक्टर फातिमा हसन रिजवी द्वारा रोक दिए जाने तथा जुलाई माह में कार्य की समीक्षा के आधार पर इन सभी का वेतन दिए जाने का निर्देश देने के विरोध में आज महोली गांव पहुंचकर सभी आशा बहुओं ने विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान का घेराव करते हुए अपना मानदेय दिलाने की प्रबल मांग की। जिस पर विधायक डॉ अमित ने सीएमओ तथा सीएचसी अधीक्षक को फोन कर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल अधीक्षक और आशा बहू को आपसी तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। डॉक्टर फातिमा की शिकायत करते हुए वहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों ने विधायक को बताया की अधीक्षक बनने से पहले भी डॉक्टर फातिमा यहां सर्जन पद पर 2 वर्ष से तैनात है तब उन्होंने कोई भी ऑपरेशन नहीं किया, अब अधीक्षक बनते ही नाम कमाने के लिए जरूरत ना होने पर भी अक्सर महिलाओं की सिजेरियन ऑपरेशन करके बच्चा पैदा करती है जो कि गलत है। डॉक्टर सुशील कुमार बनियान को निर्देश देते हुए विधायक ने कहा की तत्काल मामले की जांच कर और सुलह समझौते के आधार पर आशा बहू का मानदेय दिलाया जाए नहीं तो ऊपर शासन में शिकायत की जाएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, दशरथ लाल गोस्वामी राकेश जयसवाल, प्रधान गण शिवाकांत तिवारी, अर्जुन मिश्रा, अनुज मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि, तथा कंपाउंडर हरगोविंद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button