अयोध्याउत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों के कान में नही रेंग रहा जूं

संदीप विक्रम सिंह

हैदरगंज, अयोध्या। विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम पंचायत रौहारी मजरे कटकौली में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां गांव के विकास के कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इसके कारण 60 घरों के 500 की आबादी प्रभावित है। डेढ़ साल पहले इस गांव में टावर के पास पक्की रोड से राम गुलाम के घर तक लगभग 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया है। इसके बीच से ही ग्रामीणों घरों के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण हुआ है। इसके ऊपर पटिया रखी गई है। लेकिन हालात यह हैं कि जगह-जगह लगी इंटरलॉकिंग ईंट टूट कर सड़क पर बिखरी हुई है। कहीं-कहीं धंस भी गई है। नाली पर रखी घटिया किस्म की पटिया भी कई जगह टूटी हुई है। जिससे सड़क के बीच में गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं। जिसके कारण आने जाने वाले स्थानीय निवासी समेत दो पहिया वाहनों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन ग्रामीण सड़क पर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। राम गुलाम वर्मा, बबलू सिंह, प्रिंस सिंह, कान्हा वर्मा, रामफेर आदि गांव वासियो का कहना है कि यह इंटरलॉकिंग सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क के जगह-जगह टूट जाने से चार पहिया वाहन घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या शादी विवाह में होती है। उक्त ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन मामला अभी जस का तस बना हुआ है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द से जल्द मेंटेनेंस का एस्टीमेट स्वीकृत कर समस्या को दूर किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button