सक्रिय कार्यकर्ताओं को बढ़ावा, निष्क्रियों को हटाया जायेगा – इंद्रपाल यादव
समाजवादी पार्टी के सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठनात्मक निरीक्षण तेज नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर


बलराम मौर्य / बालजी हिंदी दैनिक
महबूबगंज, अयोध्या l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जोन प्रभारी श्री इंद्रपाल यादव जी के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव 2027 में सपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाये और मुख्य मंत्री माननीय अखिलेश यादव जी बने इसी उद्देश्य के साथ कार्य किया जा रहा है l
निरीक्षण के दौरान श्री इंद्रपाल यादव ने कहा कि –“समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है। हमारा उद्देश्य यह है कि हर बूथ पर सक्रिय, प्रतिबद्ध और जनसेवा में लगे कार्यकर्ता मौजूद हों। जो कार्यकर्ता लंबे समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक हटाया जा रहा है और उनके स्थान पर नये ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।”उन्होंने यह भी कहा कि –“यह अभियान केवल एक संगठनात्मक औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि हर बूथ पर समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी हो, जो जनता से जुड़कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।” इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, युवजन सभा के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की और कहा कि समाजवाद की विचारधारा को ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाना है । इस अवसर पर सेक्टर लालपुर और सेक्टर महबूबगंज माननीय सुरेश यादव माननीय रामबचन सैनी , माननीय इंद्रपाल यादव जी प्रदेश कार्यकारी अथवा जोन प्रभारी राष्ट्रीय, सचिव लोहिया वाहिनी समाजवादी मुलायम सिंह यादव , चंद्रशेखर यादव, शैलेंद्र यादव जी शेर अली प्रधान , राकेश यादव , संतोष चौहान , सुरेंद्र मांझी बूथ प्रभारी , विनोद कुमार शेरवाघाट, धर्मेंद्र कनौजिया, अकबर अली, सलमान, पिंटू यादव, अमरदीप मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l





