छतीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अनुबंधित डॉक्टरों और विशेषज्ञों का हुआ तबादला

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की पदस्थापना में संशोधन किया है. 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत 18 चिकित्सकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है.

किन डॉक्टरों की बदली पदस्थापना

  • डॉ. उत्कर्ष तिवारी जिला चिकित्सालय सुकमा से जिला चिकित्सालय बलरामपुर पदस्थ
  • डॉ. श्वेता शर्मा, सर्जरी विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बेमेतरा से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद
  • डॉ. रश्मिका, रेडियोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय बेमेतरा से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद
  • डॉ. विजय लक्ष्मी कोसमी, सर्जरी विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय कोरबा से जिला चिकित्सालय बीजापुर
  • डॉ. सजिता मिश्रा, नेत्ररोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बिलासपुर से जिला चिकित्सालय कोरबा
  • डॉ. रविकांत सिंह राठौर, पी.जी.एम.ओ. पैथोलॉजी, सिम्स, बिलासपुर से जिला चिकित्सालय कोरबा पदस्थ

रायपुर और महासमुंद से जुड़े तबादले

  • डॉ. नेहा सिंह, निश्चेतना विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय पंडरी, जिला रायपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद पदस्थ
  • डॉ. किरण बिझंवार, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय जी.पी.एम. से जिला चिकित्सालय सक्ती
  • डॉ. वंदना पटेल, MD Pathology, जिला अस्पताल जगदलपुर, बस्तर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ पदस्थ
  • डॉ. देवेश कुमार द्विवेदी, MD Biochemistry, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला

इन डॉक्टरों की भी बदली जिम्मेदारी

  • डॉ. हर्षवर्धन साहू, मेडिकल ऑफिसर, सिविल अस्पताल पखांजूर, कांकेर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-25 राखी, नवा रायपुर पदस्थ
  • डॉ. अदित तिवारी, मेडिकल ऑफिसर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव पदस्थ किए गए हैं
  • डॉ. अंजलि साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय गरियाबंद से 150 बिस्तरीय प्रांतीय नेत्र संस्थान, सिविल अस्पताल माना, रायपुर पदस्थ
  • डॉ. शिल्पी अग्रवाल, सर्जरी विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय मुंगेली से डी.के.एस. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर पदस्थ
  • डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, एम.एस. ईएनटी, जिला चिकित्सालय सूरजपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर भेजे गए.

अंतिम तीन पदस्थापनाएं

  • डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, एम.एस. ईएनटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर पदस्थ किए गए
  • डॉ. पूनम पैकरा, एम.डी. फार्माकोलॉजी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर पदस्थ
  • डॉ. शिवानी ठाकुर, एम.डी. पैथोलॉजी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर पदस्थ की गई हैं.

    छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी इस आदेश में इन सभी चिकित्सकों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है. आदेश नवा रायपुर अटल नगर में 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button