उत्तर प्रदेशसीतापुर

कौन था वह डॉक्टर जिसने किया था ऑपरेशन

जच्चे बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आखिर क्या की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के सभी आदेश धरे के धरे रह गए ।

आपको बता दें लहरपुर के मर्सी हॉस्पिटल में कुछ दिन पूर्व में एक महिला लालपुर से प्रसव के लिए आई थी जिसके बाद उसका सीजर ऑपरेशन बता दिया गया और झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन किया गया जच्चे बच्चे की दोनों की जान चली गई

आखिर स्वास्थ्य विभाग ने क्या की कार्यवाही मर्सी हॉस्पिटल पर

बता दे लगभग एक महीने पूर्व की यह घटना है मगर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्या कार्यवाही की गई अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और हॉस्पिटल का संचालन फिर से प्रारंभ हो गया है जबकि इस अस्पताल में ओटी तक रजिस्टर्ड नहीं है मगर धड़ल्ले से ऑपरेशन किया जाते हैं यहां तक इसमें कोई डॉक्टर भी बैठता नहीं है झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है जिसको देखकर यह लगता है कि सूबे के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के सभी आदेश धरे के धरे रह गए हैं अब देखने वाली बात यह होती है कि इस अस्पताल पर क्या कार्यवाही होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

आखिर कौन था वह डॉक्टर जिसने किया था ऑपरेशन।

सूत्र बताते हैं कि लखीमपुर खीरी जनपद के वायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त ओटी टेक्नीशियन ने ऑपरेशन लहरपुर मर्सी हॉस्पिटल में किया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button