रोहतक में आज होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान

रोहतक। हरियाणा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मुख्यमंत्री चयनित विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे तथा उन्हें शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
अमर उजाला पिछले कई वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और उपलब्धियों को समाज के सामने पहचान दिलाना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
समारोह के दौरान प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक गीता विश्वविद्यालय हैं। इसके अलावा सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, आरपी एजुकेशनल ट्रस्ट, दयावती मोदी अकादमी, नालंदा शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान बूस्टर अकादमी, डैकस ईवी, कॉलेज स्टडी, एलिमेंट्री एंड टेक्निकल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, टैलेंटेड ऋतु इंसान, तनेजा पब्लिक स्कूल, ओमसन्स ज्वेलर्स, दर्पण कोचिंग क्लासेस और वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड लिमिटेड सहित कई संस्थान सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान समारोह मेधावी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश में शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
read also :

