उत्तर प्रदेशलखनऊ

चाकू मारकर दो युवकों को घायल करने वाला आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद, आरोपी महिला मित्र पहले ही पुलिस हिरासत में…….

मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में बीते शनिवार रात हुई चाकूबाजी की वारदात में दो युवकों को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक के साथ उसकी महिला मित्र के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। ज्ञात हो कि ये घटना बीते शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है, जब मोहल्ले में वारिस उर्फ लवली शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। मोहल्ले के निवासी अमित विमल ने जब उसे टोका और देर रात शोर मचाने से मना किया, तो लवली ने गुस्से में आकर चाकू से अमित की गर्दन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी हरिकेश विमल ने जब अमित को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अमित की मां प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने वारिस उर्फ लवली और उसकी महिला मित्र जूली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को महिला आरोपी जूली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मुख्य आरोपी की तलाश में दबिशें दीं।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात आरोपी लवली को चिनहट क्षेत्र के देवा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button