उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नांदी फाउंडेशन द्वारा 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

प्रयागराज २७ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक

नेहरू ग्राम भारती (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), प्रयागराज के कॉर्पोरेट रिसोर्स सेल द्वारा प्रबंधन एवं कंप्यूटर विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास पर आधारित 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।

इस कार्यशाला का संचालन और समन्वय शांतनु खरे, वरिष्ठ प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (CRC इंचार्ज) तथा शिवानी श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र का प्रशिक्षण नांदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक अमित उत्तरणी द्वारा प्रारंभ किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट रेडीनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं प्रोफेशनल ग्रूमिंग के विषय में मार्गदर्शन दिया।

📌 कार्यशाला की प्रमुख विशेषताएँ:
✅ प्रबंधन एवं कंप्यूटर विज्ञान के विद्यार्थियों हेतु 7 दिवसीय गहन प्रशिक्षण
✅ रोजगारोन्मुख कौशल एवं उद्योगिक सक्षमता पर विशेष बल
✅ कॉर्पोरेट रिसोर्स सेल के मार्गदर्शन में सफल आयोजन
✅ फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों को अधिकतम सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया
इस कार्यशाला के पूर्ण होने उपरांत, नांदी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों हेतु भर्ती (Recruitment) ड्राइव आयोजित की जाएगी, जो अंतिम प्लेसमेंट का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button