अयोध्याउत्तर प्रदेश

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी जी का अयोध्या में होगा भव्य स्वागत- सुडडू मिश्र

हरिश्चंद्र मौर्य / बालजी हिंदी दैनिक
सोहावल , अयोध्या । राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी जी का अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर 30 अक्टूबर को हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उक्त आशय की जानकारी आज अपने आवास पर आयोजित तैयारी बैठक में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वैश नाथ मिश्रा सुडडू मिश्र ने कार्यकर्ताओं को दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद मकबूल अहमद और संचालन विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांडे ने किया सैकड़ो रालोद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्री सुडडू मिश्रा ने आवाहन किया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या भगवान राम की धरती पर पधार रहे हैं ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में साथियों को लेकर सुबह 9:00 बजे 30 अक्टूबर को हवाई अड्डे पर पहुंचे सुडडू मिश्रा ने बताया की स्वागत ऐतिहासिक होगा जिसमें सैकड़ो की संख्या में चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहन झंडा बैनर पताका के साथ रहेंगे श्री जयंत चौधरी जी बस्ती में आयोजित सरदार पटेल जयंती को संबोधित करने के लिए हवाई अड्डे से राजमार्ग द्वारा बस्ती के लिए जाएंगे जिसमें फैजाबाद अयोध्या से भी सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ काफिले के साथ जाएंगे उनके स्वागत समारोह के लिए पूरी बीकापुर विधानसभा में होर्डिंग लगाई जा रही है और रालोद के साथी घर-घर जाकर के हिंदुस्तान के एकमात्र किसान नेता जयंत चौधरी के स्वागत की अपील भी कर रहे हैं l आज की बैठक में श्री वीरेश मिश्रा दीनानाथ तिवारी स्वामीनाथ चौरसिया रज्जन मिश्रा शिवराम पासी विजय चंद्र प्यासी जगन्नाथ प्यासी जगदीश मिश्रा प्रकाश पांडे सुरेश पासी राजवंश कोरी राम फेर पासी अमरनाथ पांडे राम अनुज तिवारी सूर्यभान शर्मा देवनाथ प्रधान संजय चौरसिया बीडीसी पिंटू तिवारी प्राण तिवारी प्रताप तिवारी जय नारायण तिवारी सुरेंद्र पांडे विकास पांडे रालोद के जिले के नेता भाई महेश कनौजिया डॉक्टर यादव मगल्सी वीरेंद्र मिश्रा संजय मिश्रा कुलभूषण मिश्रा पुत्तू तिवारी भोला मिश्रा दीपक शुक्ला सहित सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button