अयोध्याउत्तर प्रदेश

उप निरीक्षक अनुराग पाठक आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार एवं सर्विलांस सेल की मदद से मिला परिवार का सामान

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या । आज चौकी नया घाट पर शत्रुघ्न रावत और रमाकांत रावत उड़ीसा निवासी आए और सूचना दिए कि आगरा से बस से बैठकर अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे थे जब बस पहले स्टॉप पर रुकी तो शत्रुघ्न और रमाकांत टॉयलेट के लिए उतर गए। बस बिना हॉर्न दिए निकल गई। जिससे इन दोनों लोगों की बस छूट गई बस में रमाकांत की मां और भांजी तथा समस्त सामान बैग आदि आगे निकल गई। यह दोनों लोग दूसरी बस पकड़ कर अयोध्या आए उप निरीक्षक अनुराग पाठक आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार एवं सर्विलांस सेल की मदद से पता किया गया तो बस गोरखपुर पहुंच गई थी आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार शत्रुघ्न और रमाकांत को गोरखपुर लेकर गए और ट्रैवल्स बस का पता लगाकर सारा सामान वापस किया। इसी बीच इनकी मां और भांजी कोतवाली अयोध्या पहुंची। दर्शनार्थी अपना सामान और परिवार पाकर अयोध्या पुलिस की प्रशंसा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button