छतीसगढ़राज्य

झीरम कांड के फैसले के बाद कांग्रेस की नई रणनीति: भूपेश बघेल समेत दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 25 मई 2013 को हुए झीरम कांड में 10 लोगों को मृत्यु दंड का फैसला एनआईए की कोर्ट ने दिया है. इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने नई रणनीति पर काम करना शरू कर दिया है. प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी की हुई बैठक में झीरम कांड के पीड़ितों को बुलाया गया था. उनसे चर्चा भी की गई थी. जो लोग इसमें सजा पाए हैं उनके परिवार के लोग हाई कोर्ट में NIA कोर्ट के खिलाफ याचिका दायर करेंगे. वहीं कांग्रेस भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप पहले भी लगा चुकी है. इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की.

झीरम कांड के फैसले पर हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता दिल्ली गए हैं. जहां पर झीरम कांड को लेकर राहुल गांधी से चर्चा हुई है. साथ ही आगे की रणनीति पर भी कैसे काम करना है इसे लेकर भी योजना तैयार की गई है. किस तरीके से कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे को लेकर चलना है उसको लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश आलाकमान की तरफ से मिले हैं.

सुखदेव भगत से मुलाकात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत से भी दिल्ली में मुलाकात की है. नेताओं ने उनका स्वागत किया है. का छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत अपने दो दिवसीय दौरे पर 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उसके बाद यहां पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद वे पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे में सुखदेव भगत पार्टी के पदाधिकारी के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी करेंगे और छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button