अयोध्याउत्तर प्रदेश

चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह कर रही कार्य – सरोज यादव

भारत के चुनाव आयोग को SIR एवं वोट काटने खिलाफ विरोध प्रदर्शन – सरोज यादव

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l भारत के चुनाव आयोग एसआईआर एवं वोट काटने के मुद्दे को लेकर समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में महिला सभा की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने हाथों में तख़्तियां लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की । सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब के पास एकत्रित होकर महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च भी निकाला। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि भारत के चुनाव आयोग एसआईआर द्वारा देश के नागरिकों के वोट को खासकर पिछड़ी जाति के वोटो का नाम निर्वाचन नामावली में गैर संवैधानिक तरीके से हटाने का खेल किया जा रहा है। वह एजेंट की तरह कार्य कर रही है l उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में ऐसा ही खेल भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग के द्वारा किया गया था।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव बाद जब इसका खुलासा किया तो चुनाव आयोग को एफिडेविट के साथ साक्ष्य प्रस्तुत करने या एफिडेविट ना देने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी ।समाजवादी पार्टी ने 18000 से ज्यादा एफिडेविट के साथ समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम काटे जाने का साक्ष्य दिया। सरोज यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने 17 अगस्त 2025 के अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा किसी भी तरह का एफिडेविट नहीं दिया गया यह दर्शाता है कि चुनाव आयोग ने अपने संवैधानिक दायित्यों का मजाक बना दिया है समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरोज यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग किया कि इन सभी मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए कार्रवाई न होने पर समाजवादी महिला सभा मजबूरन बड़ा आंदोलन करेगी। हमारे साथ कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा महासचिव डॉक्टर निषाद अख्तर उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, मंजू सरोज,अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, जिला सचिव रीता राही, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, मीना यादव, पार्वती कोरी, जमुना कोरी, पार्वती, सावित्री, पूनम देवी,काजल ,पार्षद कृष्ण गोपाल यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button