सी वी रमन के जन्म दिवस के पर अवध विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व सर सी वी रमन के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विभाग के वरिष्ठ प्रो के के वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए सर सी वी रमन की खोज रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो गंगाराम मिश्र ने सर सी वी रमन के जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शतत विकास एवं उनमें भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों से भी हम सकारात्मक सोच के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ० अनिल कुमार व डॉ. सिंधु सिंह ने संबोधित करते हुए सभी छात्रों को विज्ञान में अपनी रुचि और कौशल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सर सी वी रमन के जन्म दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को जगाने में सफल रहा, बल्कि यह छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी बना। इस अवसर पर डॉ गया प्रसाद, डॉ. अश्वनी कुमार व संदीप पाण्डेय सहित विभाग के शोध छात्र, परास्नातक व स्नातक भौतिकी/इलेक्ट्रानिक्स के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l





