उत्तर प्रदेशप्रयागराज

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा ओरल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम

प्रयागराज
दिनांक 21 अगस्त 2025
बीके यादव/ बालजी दैनिक

गांधी बाल विद्यालय, नवाब यूसुफ रोड पर इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद के सौजन्य से बच्चों के डेंटल चेकअप एवं ओरल केयर अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सृष्टि करनवाल गुप्ता (डेंटल सर्जन) द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को दातों की देखभाल, सही ब्रश करने की विधि तथा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नूपुर कपूर एवं सचिव शालिनी अग्रवाल सहित सदस्य गीता चतुर्वेदी, तान्या ढल, सीमा सिंघल, मीना गुप्ता, इंदु खुराना एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें जो कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संचालन आरती अग्रवाल तथा इसका उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दंत स्वच्छता का महत्व समझाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button