अयोध्याउत्तर प्रदेश

महिलाओ की छोटी छोटी बचत से घर में आयेगी संपन्नता – सुनील कुमार

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को की दी गई वित्तीय योजनाओ व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक

मयाबाजार, अयोध्या l आज दिनांक 20/08/2025 जनपद अयोध्या के ब्लाक मया बाजार स्थित ग्राम पंचायत मेदनीपुर और अरवत में वित्तीय समावेशन संतृप्त अभियान के तहत रिजर्व बैंक आफ इंडिया,नाबार्ड के संयुक्त प्रयास व लीड बैंक (बैंक आफ बड़ौदा) अयोध्या द्वारा संचालित मनी वाइज, वित्तीय साक्षरता केंद्र मया बाजार (CFL) द्वारा क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जन सुरक्षा, FL Linkage Camp किया गया ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को बैंकिंग योजनाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना तथा योजनाओं से जोड़ना है। जिससे लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठा सके । कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र मया बाजार प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा उपस्थित ग्रामीणों व समूह की मातृ शक्तियों को बैंक में चल रही विभिन्न योजनाओं, फिजूलखर्ची से बचने खर्च से पहले विचार करने व बचत के महत्व और नियमित बचत से होने वाले लाभ जन-धन योजना, आर डी एफडी खाता, सामाजिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा को समर्पित जीवन एवं दुर्घटना बीमा योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), सरकारी पेंशन योजना एक स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS),अटल पेंशन योजना (APY ), बेटियों को दे उज्जवल भविष्य की सौगात सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाते के साथ, ऋण योजनाओ व राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर _1930 व बैंकिंग सेवाओं से संबन्धित शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री नंबर 14448 के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, कार्यक्रम में उपस्थित पुष्पा प्रजापति (बीसी सखी) मनु शर्मा (पंचायत सहायक) रूचि (समूह सखी) रामू चौरसिया (स्वास्थ्य विभाग) प्रभा व शांति तथा ज्योति (पंचायत सहायक) सोनम (समूह सखी) सुमन मालती गीता अन्य समूह के महिलाएं उपस्थित रहीं ।योजनाओं से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।और कुछ लोगों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ा भी गया। इस प्रकार का आयोजन ग्रामीण ,पिछड़े क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button