उत्तर प्रदेशउन्नाव

चिकित्साधिकारी व ग्राम प्रधान एवं रीड्स एन.जी.ओ. के द्वारा पोषण पोटली का वितरण

दैनिक बालजी
पुरवा उन्नाव। सीएचसी में इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स व एनटीईपी के प्रयासों से टीबी बीमारी से ग्रसित 25 जरुरतमंद टीबी मरीजों को चिकित्साधिकारी व ग्राम प्रधान एवं रीड्स एन.जी.ओ. के द्वारा पोषण पोटली का वितरण किया गया।

शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित टीबी बीमारी जागरुकता गोष्ठी में टीबी मरीज को इलाज के दौरान रखने वाली सावधानियां दवाई का नियमित सेवन करने और इलाज के दौरान मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। और टीबी का पूरा इलाज करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार, बीसीपीएम इशहाक अली, एसटीएल एस राजीव कुमार, एसटीएस अनुराग वर्मा, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सक्सेना, रीड्स एनजीओ अध्यक्ष विमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button