विoविo मे यूजीसी विकास 2025 अधिवेशन की तैयारी जोरो पर

कुलपति ने संयोजकों को अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश
विकास 2025 अधिवेशन में होगा विद्वानों का संगम
बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के संयुक्त तत्वाधान में 4 जुलाई को विकास 2025 विषय पर एक दिवसीय यूजीसी अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं कृषि शिक्षा अनुसंधान उत्तर प्रदेश सरकार के सूर्य प्रताप शाही होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होगी। कार्यक्रम में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार होंगे। एक दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह करेंगे।
विश्वविद्यालय में अधिवेशन विकास 2025 का उद्घाटन सत्र प्रातः 10:00 बजे से होगा। सत्र में स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। 11:50 मिनट से लेकर पूर्वाहन 3:40 मिनट शैक्षिक विमर्श सत्र का आयोजन होगा। इस शैक्षिक विमर्श सत्र में प्रमुख रूप से डॉ. निर्मलजीत सिंह आईएएस पूर्व अध्यक्ष एनसीबीईटी प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव पूर्व यूजीसी अध्यक्ष, प्रो. रविंद्र कुलकर्णी, कुलपति मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई, श्रीयोगी श्रीराम स्ट्रैटेजिक सलाहकार, कुलपति डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी प्रो. एमी उपाध्याय, सत्र के प्रमुख वक्ता होगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सिंह के निर्देशन में यूजीसी के विकास 2025 अधिवेशन के लिए समिति के संयोजकों को दिशा निर्देश प्रदान कर दिया है। समितियों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कुलपति ने विश्वविद्यालयों के समिति संयोजकों एवं सदस्यों के साथ स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में चल रही तैयारियों जायजा लिया। मौके पर प्रो. संजय पाठक, प्रो भानु, प्रो. साधना सिंह, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. अभिषेक सिंह, इंजी. आरके सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।





